हरदोई, मार्च 20 -- हरदोई। कला के क्षेत्र में जनपद की प्रतिभाशाली बेटी चेतना ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी अदाकारी दिखाई है। चर्चित वेब सीरीज 'चिरैया' में चेतना को अहम भूमिका निभा रही है, जो आज से एक निजी चैनल पर शुरू होने जा रहा है। चेतना ने बताया कि इस सीरीज का निर्देशन बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक शशांत शाह ने किया है। 'चिरैया' में चेतना को दिव्या दत्ता, संजय मिश्रा, देविका सिंह और संदीप शर्मा जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला है। 'चिरैया' एक संवेदनशील और सामाजिक विषय पर आधारित कहानी है। इसमें रिश्तों, संघर्ष और मानवीय भावनाओं को बारीकी से दिखाया गया है। चेतना की इस उपलब्धि से हरदोई में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोग इसे जिले के लिए बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.