नैनीताल, जुलाई 28 -- नैनीताल। गुरु पूर्णिमा आज यानि बुधवार को शुभ संयोगों में मनाया जाएगा। पं. प्रकाश जोशी के अनुसार इस दिन बुधादित्य योग, गजकेसरी योग और प्रीति योग का विशेष संयोग बन रहा है, जिसे धार्मिक दृष्टि से शुभ माना जाता है। उन्होंने बताया, पूर्णिमा तिथि रात्रि 8:5 बजे तक रहेगी। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र अपराह्न 3:37 बजे तक रहेगा, जबकि प्रीति योग रात्रि 11:58 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान चंद्रमा पूरे दिन मकर राशि में विराजमान रहेंगे। पंडित जोशी ने बताया कि गुरु पूर्णिमा को महर्षि वेदव्यास की जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस दिन श्रद्धालु अपने गुरु का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। यह भी पढ़ें- 29 जुलाई को अद्भुत संयोग में गुरु पूर्णिमा, जानें सुबह-शाम के मुहूर्त और व्रत के लाभ यह भी पढ़ें- Guru Purnima 2026: 30 जुलाई को गुरु पूर्...