हरिद्वार, दिसम्बर 6 -- ऊर्जा निगम शिवालिकनगर में रूटीन मरम्मत कार्य करेगा। इसके तहत आज सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान लगभग 30 हजार लोग प्रभावित होंगे। बिजली कटौती से छोटे व्यापारी, फोटो-कॉपी, कंप्यूटर कार्य, वेल्डिंग, आटा चक्की, बेकरी और जूस पार्लर जैसी गतिविधियां प्रभावित होंगी। ऊर्जा निगम के ईई रवि कुमार ने बताया कि रूटीन टेस्टिंग और मरम्मत के दौरान उपसंस्थान और फीडरों को बंद किया जाएगा। आमजन को पानी की वैकल्पिक व्यवस्था भी अपने स्तर पर करनी होगी। बिजली कटौती के दौरान इंडस्ट्रीयल एरिया बहादराबाद, रामधाम कॉलोनी, ब्रह्मपुरी, रावली महदूद, डेंसो चौक, कृष्णा विहार, द्वारिका विहार, पाल विहार क्षेत्र में लोगों को परेशानी उठानी पड़ेगी। दिन में सप्लाई बंद होने से लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ेगा।

हिंदी ह...