बिहारशरीफ, मई 19 -- काम की खबर आज शाम 7 बजे से पहले रिचार्ज कर लें अपना स्मार्ट मीटर 37 घंटे तक ठप रहेंगी बिजली विभाग की सभी ऑनलाइन सेवाएं न ही जमा हो सकेगा बिजली का बिल; नए कनेक्शन पर भी ब्रेक तकनीकी अपग्रेडेशन के बाद उपभोक्ताओं को मिलेंगी अधिक सुरक्षित डिजिटल सुविधाएं बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। नालंदा जिले के बिजली उपभोक्ता अलर्ट हो जायें। अगर आपके घर में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगा है और उसका बैलेंस कम है, तो बुधवार की शाम होने से पहले ही उसे हर हाल में रिचार्ज कर लें।

तकनीकी अपग्रेडेशन साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड अपने पूरे बिलिंग सिस्टम को एक नए और अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर में 'माइग्रेट' करने जा रही है। इस बड़े तकनीकी बदलाव के कारण 20 मई की शाम 7:00 बजे से लेकर 22 मई की सुबह 8:00 बजे तक बिजली विभाग की सभी ऑनलाइन सेवाएं प...