देवघर, फरवरी 21 -- देवघर। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा जानकारी दी गई है कि नगरपालिका आम चुनाव 2026 को लेकर शनिवार 21 फरवरी शाम 5 बजे से साइलेंस पीरियड शुरू हो जाएगी। साथ ही चुनाव प्रचार-प्रसार पर पूर्णतः रोक लग जाएगी। इसके बाद न तो कोई चुनावी सभा होगी न ही जुलूस निकाले जा सकेंगे। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गई कि इस अवधि में अखबार, निजी एफएम चैनलों सहित सभी टीवी चैनलों, रेडियो एवं केबल नेटवर्क पर प्रसारित होने वाले राजनीतिक अथवा निर्वाचन प्रकृति के विज्ञापन संबंधित समिति की पूर्व अनुमति के पश्चात ही प्रसारित किए जा सकेंगे। प्रस्तावित विज्ञापन के आवेदन में विज्ञापन की प्रस्तुति लागत, प्रसारण की संख्या, प्रत्येक प्रसारण की दर एवं अनुमानित व्यय का विस्तृत विवरण देन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.