नई दिल्ली, जून 11 -- Parama ekadashi vrat pujan muhurat 2026: अधिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को परमा एकादशी व्रत रखा जाता है। यह व्रत हर तीन साल में एक बार आता है। इस समय अधिक मास चल रहा है। आज 11 जून 2026, गुरुवार को परमा एकादशी है। एकादशी व्रत और गुरुवार का दिन दोनों ही भगवान विष्णु को समर्पित हैं। मान्यता है कि इस शुभ संयोग में व्रत करने और भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। परमा एकादशी तिथि आज शाम 07 बजकर 06 मिनट पर समाप्त होगी और उसके बाद द्वादशी तिथि प्रारंभ होगी। जानें परमा एकादशी पूजन के लिए उत्तम समय और व्रत का पारण कब और कैसे किया जाएगा।परमा एकादशी पूजन का शुभ मुहूर्त: एकादशी तिथि पर पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग बन रहा है। पूजन का अभिजित मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 18 मिनट से दोपहर 02 ब...