सराईकेला, अप्रैल 13 -- सरायकेला। सरायकेला प्रखंड अंतर्गत भुरकुली गांव में आयोजित होने वाले चैत्र पर्व की तैयारियां चल रही है। सोमवार शाम को सरायकेला छऊ नृत्य का प्रदर्शन होगा। 14 अप्रैल को चड़क पूजा का आयोजन होगा। भोक्ताओं द्वारा हुक के माध्यम से झूला झूलने, आग पर नंगे पांव चलने सहित कई करतबों का प्रदर्शन होगा। गांव में कई वर्षों से भगवान विश्वनाथ की पांच दिवसीय पूजा अर्चना करने की परंपरा चली आ रही है। इस वर्ष यह पूजा 10 अप्रैल से शुरू हुई जो 14 अप्रैल तक आयोजित होगी। पूजा के दौरान घट पाट लाने के साथ-साथ भक्तों द्वारा हठ भक्ति का भी प्रदर्शन किया जाता है। कई भक्त जलते हुए अंगारों पर चल कर भगवान विश्वनाथ के प्रति हठ भक्ति दिखाते हैं।वहीं कुछ भक्त अपनी पीठ में लोहे की कील लगा कर बैलगाड़ी खींचते हुए मंदिर परिसर तक पहुंचते हैं और भगवान विश्वन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.