रांची, मार्च 14 -- रांची, वरीय संवाददाता। मौसम में बदलाव से झारखंड गर्म होता जा रहा है। पलामू व कोल्हान में हीटवेव जैसे हालात बन गए हैं। हालांकि राज्य में रविवार शाम के बाद मौसम के करवट लेने के आसार हैं। वहीं, सोमवार से आसमान में बादल छाएंगे और तेज हवा, गरज व वज्रपात के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसी स्थिति आगामी पांच दिन तक बरकरार रहने की आशंका है। रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, संताल और कोल्हान क्षेत्र में कहीं-कहीं गरज के साथ तेज हवा चलने और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में उत्तर-पूर्व दिशा से आने वाली हवा के कारण मौसम में बदलाव में देखने को मिल सकता है। इस दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश होगी।रांची का अधिकतम पारा 5 डिग्री ऊपरइधर,...