कोडरमा, जून 30 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। आज शाम चार बजे तक मनरेगासॉफ्ट का सर्वर बंद रहेगा। आज से 10 जुलाई 2026 तक के शाम चार बजे से रात के 10 बजे तक मनरेगासॉफ्ट का सर्वर काम करेगा। इसको लेकर जिले के वरीय अधिकारियों को विशेष निर्देश दिया गया है। इसके तहत निर्देश जारी किया गया है कि 10 जुलाई 2026 के बाद मनरेगा से संबंधी किसी भी प्रकार की इंट्री अगर नहीं होती है, तो इसकी पूर्ण जबावदेही संबंधित जिला, प्रखंडस्तरीय पदाधिकारी की होगी। मालूम हो कि कोडरमा जिले में मनरेगा की शुरुआत वर्ष 2005 में हुई थी। जो 30 जून 2026 को समाप्त हो गयी। यह भी पढ़ें- काम नहीं तो बेरोजगारी भत्ता, योगी कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी, इन लोगों को होगा फायदा अब इसकी जगह एक जुलाई से वीबी जी रामजी योजना की शुरुआत हुई है। इसी के तहत सारे काम जिले में कराए जाएंगे।

हिंदी ...