मेरठ, अगस्त 21 -- मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि कैंपस एवं संबद्ध कॉलेजों में यूजी-पीजी कोर्स में दूसरी मेरिट आज शाम तक समर्थ डैशबोर्ड पर जारी हो जाएगी। छात्र अपनी लॉगइन आईडी से मेरिट में नाम देख सकेंगे। विभाग एवं कॉलेजों में मेरिट में नाम आने पर छात्रों को लिंक और ऑफर लेटर मिलेगा। यदि ऑफर लेटर नहीं मिलता है तो छात्रों को अगली मेरिट के लिए इंतजार करना होगा। विवि के अनुसार पहली मेरिट में कैंपस एवं कॉलेजों में 41 हजार 667 प्रवेश हो चुके हैं। इस मेरिट में अधिकांश प्रवेश प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में हुए हैं। ऐसे में आज जारी होने वाली दूसरी मेरिट में एडेड-राजकीय कॉलेजों में कटऑफ में गिरावट की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- दूसरी कटऑफ जारी होने के बाद बढ़ेगी दाखिले की रफ्तार यूजी-पीजी पाठ्यक्रमों में करीब दो लाख सीटें हैं। ऐसे में आज की मेरिट करीब एक लाख 60 हज...