आज शहर में निर्यातकों के बीच पहुंचेंगे हांगकांग शो के आयोजक
मुरादाबाद, सितम्बर 4 -- मुरादाबाद। आगामी अक्तूबर में आयोजित होने वाले हांगकांग शो से जुड़ी तैयारियों और इसमें मिल सकने वाले बिजनेस के बारे में मुरादाबाद के हस्तशिल्प निर्यातकों को अपडेट करने के लिए आयोजकों के प्रतिधि आज उनके बीच पहुंचेंगे। मुरादाबाद में आज हांगकांग शो के आयोजक प्रतिनिधियों की ओर से होटल ग्रैंड विलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें शहर के निर्यातकों को हांगकांग के शो से जुड़ी तैयारियों पर अपडेट किया जाएगा। मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नवेदउर्रहमान ने बताया कि यह कार्यक्रम शुक्रवार शाम छह बजे शुरू होगा। जो निर्यातक हांगकांग के शो में भाग लेकर अपने बिजनेस का दायरा बढ़ाने के ख्वाहिशमंद हैं उनके लिए इस कार्यक्रम में हिस्सा लेना काफी फायदेमंद होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.