मुजफ्फर नगर, जून 7 -- मुजफ्फरनगर। विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में मुजफ्फरनगर के नागरिकों को स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिला क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र यादव ने बताया कि रविवार सुबह ठीक छह बजे चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम चौराहे से इस साइकिल यात्रा का शुभारंभ होगा। यह साइकिल रैली स्टेडियम चौराहे से शुरू होकर वहलना चौक तक जाएगी और वहां से वापस टर्न लेकर स्पोर्ट्स स्टेडियम चौराहे पर ही आकर संपन्न होगी। इस रैली का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को "साइकिल चलाओ, स्वस्थ रहो और पर्यावरण बचाओ" का सकारात्मक संदेश देना है। यह भी पढ़ें- विश्व साइकिल दिवस पर आज निकलेगी जिला स्तरीय रैली खेल विभाग ने मुजफ्फरनगर नगर के समस्त संभ्रांत नागरिकों, युवाओं और खेल प्रेमियों से इस रैली मे...