लखनऊ, अप्रैल 28 -- राजधानी में मंगलवार को जानकीपुरम, आईआईएम रोड, अलीगंज सहित कई इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान लेसा उपकेंद्र के ट्रांसफार्मर व फीडर की मरम्मत कार्य करेगा। इससे करीब डेढ़ लाख आबादी प्रभावित रहेगी। जानकीपुरम के जीपीआरए उपकेंद्र में सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली गुल रहेगी। इससे आदिल नगर, जानकीपुरम गार्डेन, सेक्टर-जे, मिश्रपुर, रसूलपुर, गुडम्बा, फूलबाग, तिवारी चौराहा, गायत्रीपुरम सहित कई इलाके प्रभावित रहेंगे। न्यू कैंपस उपकेंद्र में सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे न्याय विहार, आईआईएम रोड, रायपुर, महर्षि नगर, कमलानगर, मुस्लिम नगर, तिवारीपुर, शुक्ला चौराहा, सैदपुर जागीर, नवीकोट नंदना, कोटवा सहित कई इलाके प्रभावित रहेंगे। यह भी पढ़ें- इन इलाकों में आज गुल रहेगी बिजली जानकीपुरम विस्तार से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.