कुशीनगर, मार्च 9 -- कुशीनगर। पडरौना शहर के बिजली घर में सोमवार को 5 एमवीए का नया अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगने जा रहा है। इसलिए सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक पडरौना शहर की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी एक्सईएन सुरेंद्र कुमार की तरफ से दी गई है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि अपनी बिजली संबंधित आवश्यकताओं को सुबह दस बजे से पहले पूरा कर लें

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...