आज शहर के बड़े इलाके में नहीं रहेगी बिजली
रांची, जून 16 -- रांची, वरीय संवाददाता। शहर के बड़े इलाके में बुधवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान विद्युत प्रमंडलों में प्री-मानसून की तैयारी को लेकर मरम्मत कार्य होगा। कांके रोड स्थित लेक एवेन्यू गली में बुधवार को एलटी कवर वायर लगाने का कार्य होगा। यह कार्य न्यू कैपिटल डिविजन अंतर्गत किया जाएगा। इसके कारण सुबह 10 से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। पंडरा आईटीआई के 11 केवी टाउन फीडर में पेड़ की डालियों की छटाई से संबंधित कार्य होगा। इसके कारण सुबह 11.30 से दोपहर एक बजे तक पहाड़ी टोला, बाजरा, नोवा नगर, जोजो नगर, फारेस्ट कॉलोनी, कटहल मोड़, चाला टोली, मेकॉन कॉलोनी, न्यू शाहदेव सहित अन्य इलाके प्रभावित रहेंगे। सेल सिटी सब स्टेशन में पावर ट्रांसफॉर्मर बदलने कार्य होगा। इसके कारण सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक सेल सिटी गेट, ऋषभ नगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.