सहरसा, अप्रैल 12 -- सहरसा। कलेक्ट्रेट फीडर को पुराने पीएसएस में दूसरे पावर ट्रांसफार्मर पर शिफ्ट किया जाना है जिस कारण 12 अप्रैल सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक 11 केवी गंगजला-1, 11 केवी गंगजला -3 और 11 केवी पचगसिया फीडर बंद रहेगा। जिससे शिवपुरी, सिमराहा, संतनगर, गौतमनागा, कोशी चौक, जैन हिंद मोड़, महाराणा प्रताप चौक, बीवी साह चौक हाकपरा में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत कार्यपालक अभियंता सहरसा के द्वारा उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने से पहले ही बिजली से संबंधित अपना जरूरी काम निपटा लें ताकि किसी भी परेशानी का सामना न करना परे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.