आज शहर के कई इलाकों में 4 घंटे तक बंद रहेगी बिजली
रांची, जून 7 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। सिरमटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर निर्माण के लिए कोकर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल क्षेत्र में यूटिलिटी शिफ्टिंग के काम को लेकर रविवार को कई इलाकों बिजली बंद रहेगी। सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक बहुबाजार चौक, बसरटोली, कठरटोली व आसपास के क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी। वहीं, 33 केवी नामकुम फीडर सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा। इस क्रम में लाइन में रखरखाव का काम और यूजी केबल से जुड़े मरम्मत के काम होंगे। फीडर बंद रहने से लोअर चुटिया, मकचुंदटोली, सामलोंग, बेल बगान, बानेश्वर नगर, स्वर्णरेखा नगर, केतारी बगान, घाट रोड, नामकुम स्टेशन, तेतरीटोली, जोरार, लोवाडीह चौक, नामकुम इंडस्ट्रीयल एरिया, नामकुम बाजार, खिजरी, अमेठिया नगर, महुआटोली, नामकुम बस्ती, चाय बागान, जेयूटी, कालीनगर, लॉ कॉलेज, बदगावां, रामपुर, सरबल, लाली, कोच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.