सहारनपुर, सितम्बर 11 -- विद्युत वितरण खंड-जनक नगर के अधिशासी अभियंता अविनाश कुमार ने बताया कि अनवरत एवं सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 33 केवी लाइनों पर पेड़ों की कटाई-छंटाई तथा बिजनेस प्लान 2024-25 के अंतर्गत रीकंडक्टरिंग कार्य कराया जाएगा। इस कारण 12 सितंबर को जनक नगर, ट्रांसपोर्ट नगर, हुसैन बस्ती उपकेंद्र से पोषित सभी 11 केवी फीडरों की सप्लाई सुबह 9 से 12 बजे तक तथा जैन बाग उपकेंद्र से जुड़े मुन्नालाल, जैन बाग, रायवाला, वर्धमान, हलालपुर, रामगढ़ व आजाद कॉलोनी फीडरों की सप्लाई सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक बाधित रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में रायवाला, प्रताप नगर, कृष्णा नगर, जैन बाग, मंडी समिति, आजाद कॉलोनी, पक्का बाग, धोबीवाला, रामगढ़, हलालपुर, ताज कॉलोनी, एकता कॉलोनी, बजाज कॉलोनी व अन्य इलाके शामिल हैं। विभाग ने जनता स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.