देवघर, मार्च 14 -- देवघर। एलटी नंगे तार को केबल में बदलने के लिए 15 मार्च 2026 रविवार को 33/11 के पावर सब स्टेशन देवघर कॉलेज टाउन-1 फीडर में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक शहर के विभिन्न स्थलों पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस बात की जानकारी देते हुए विद्युत आपूर्ति प्रमंडल देवघर के विद्युत कार्यपालक अभियता नीरज आनन्द ने कहा कि एलटी नंगे तार को केबल में बदलने के लिए शहर के विभिन्न इलाकों में रविवार को 6 घंटे विद्युत बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान अंबेडकर चौक, बरमसिया, काली मंदिर, अंबेडकर नगर, साकेत बिहार, परमेश्वर दयाल रोड, जटाही मोड़, इंदिरा नगर, डीडीसी आवास सहित संबंधित जगहों पर उक्त अवधि में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...