नई दिल्ली, मई 16 -- Shani Jayati ke upay Shani Jayanti 2026: शनि जयंती का दिन कर्मफलदाता शनि देव को प्रसन्न करने का दिन है। कुंडली में साढ़ेसाती, ढैय्या या शनि दोष के प्रभाव को कम करने के लिए दिन सबसे उत्तम माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आज शनि जयंती और अमावस्या है। आज के दिन श्रद्धापूर्वक किए गए छोटे-छोटे उपाय भी जीवन के बड़े-बड़े संकटों को टाल सकते हैं।आज शनि जयंती की शाम करें ये 13 उपाय, साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव होगा कमपीपल के पेड़ की पूजा करें। शनि देव को पीपल का वृक्ष अत्यंत प्रिय है। आज शाम के समय किसी पीपल के पेड़ के पास सरसों के तेल का एक दीपक जलाएं। दीपक में 1-2 काले तिल जरूर डाल दें।दीपक जलाने के बाद पीपल के पेड़ की 7 बार परिक्रमा करें और ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का मन ही मन जाप करते रहें।शनि देव का तेल से अभिषेक करें। आ...