उरई, मार्च 13 -- उरई। 14 व 15 मार्च को होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा(एसआई) को लेकर रेलवे के साथ रोडवेज ने भी पर्याप्त तैयारी कर ली है। झांसी कानपुर रेलमार्ग के अलावा विभिन्न रूटों पर आधा दर्जन से अधिक स्पेशल ट्रेनों के साथ रोडवेज बसें भी चलाई जाएगी। सीनियर डीसीएम अमन वर्मा ने बताया कि आज व कल दो दिनों तक परीक्षार्थियों को टे्रनों की विशेष सुविधा मिलेगी। दरअसल जालौन से आने, जाने वालेे परीक्षार्थियों की संख्या 24 हजार है। उ.म. रेलवे झांसी मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा ने बताया कि 14 व 15 मार्च को एसआई भर्ती परीक्षा होनी है। बड़ी संख्या में परीक्षार्थी कई जगहों पर बनाए गए सेंटरों पर परीक्षा देने जाएंगे। ऐसे में परीक्षार्थियों को ट्रेन की सुविधा उपलब्ध के लिए विभाग ने तैयारी की है। इसके लिए दो दिनों तक झांसी कानपुर रेलमार्ग पर ...