गया, फरवरी 21 -- गर्मी को लेकर मेंटेनेंस के कई आवश्यक काम कराए जाने को लेकर रविवार व सोमवार को शहर के कई इलाकों में करीब चार घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। 33 केवी एपी कॉलोनी फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक लगातार बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। कार्यपालक अभियंता (शहरी) आजाद कुमार सिंह ने बताया कि एपी कॉलोनी फीडर का रीस्ट्रेंथनिंग और झुके हुए ब्रैकेट का मेंटेनेंस सहित कुछ अन्य काम होंगे। इस वजह से बिजली सप्लाई नहीं होगी। फीडर से जुड़े एपी कॉलोनी, क्रेन स्कूल का क्षेत्र, मुस्तफाबाद जनता फ्लैट, बैंक कॉलोनी, चाणक्यपुरी कॉलोनी, कटारी हिल रोड, आशा सिंह मोड़, भट बिगहा, अशोक नगर, एफआईजी, एमआईजी क्षेत्र सहित अन्य इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली काटे से आवश्यक काम कर लें। वैकल्पिक व्यवस्था भी सुनिश्चित कर लें।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.