रामपुर, मार्च 14 -- गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 15 मार्च से प्रभावित करेगा। इसके चलते 15 और 16 मार्च को जिले में गरज-चमक के साथ बारिश, 30-40 किमी/घंटा की तेज हवाएं और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 15-16 मार्च को पश्चिम के जिलों में इसका असर होगा। रामपुर समेत मुरादाबाद, अमरोहा, संभल, बिजनौर आदि जिलों में बारिश की संभावना है। बारिश के साथ-साथ कहीं-कहीं पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। तेज हवाएं 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी। अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री और न्यूनतम तापमान तीन से पांच डिग्री तक गिर जाएगा। सुबह की धुंध भी छंट जाएगी। --किसानों के लिए चेतावनीकिसानों के लिए चेतावनी है। गेहूं, सरसों, मटर, चना जैसी फसलें पकने के करीब हैं। ओले और तेज हवा स...