हापुड़, मार्च 29 -- संघ के शताब्दी वर्ष पर नगर के एलएन पब्लिक स्कूल में भव्य प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। विभाग प्रचारक विनीत कौशल ने सबसे पहले डा.केशव बलिराम हेडगेवार के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला।उन्होंने बताया कि डा.साहब ने विचार किया कि क्यों भारत गुलाम हुआ। यदि हमें फिर से गुलाम नहीं बनना है तो हमे व्यक्ति निर्माण करना होगा। आज व्यक्ति निर्माण करने में सबसे बड़ी भूमिका संघ निभा रहा है। राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए हिंदू समाज के मध्य समरसता और सद्भाव अनिवार्य तत्व है। उन्होंने पंच परिवर्तन विषय का भी उल्लेख किया। यह पंच परिवर्तन संघ द्वारा समाज से किया गया एक आह्वान है। पंच परिवर्तन जिनमें स्वयं का बोध, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य, सामाजिक समरसता और पर्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.