लखनऊ, मार्च 17 -- यूपी में 15 हजार युवाओं को नौकरियां दिलाने के लिए बुधवार को वृहद रोजगार मेला लगाया जाएगा। जिसमें लखनऊ सहित कई जिलों के युवा प्रतिभाग करेंगे। 100 से अधिक कंपनियों को यहां पर रोजगार देने के लिए युवाओं का साक्षात्कार लेंगी। राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में वृहद रोजगार मेला लगाया जाएगा। कार्यक्रम में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। रोजगार मेले में लखनऊ के साथ कानपुर, अयोध्या व बरेली मंडल के युवा भी शामिल होंगे। इसके बाद 24 मार्च को झांसी के बुंदेलखंड महाविद्यालय में और 25 मार्च को वाराणसी स्थित राजकीय आईटीआई परिसर में वृहद रोजगार मेला लगाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...