बक्सर, फरवरी 20 -- उत्साह स्थानीय कलाकारों के साथ कई नामी-गिरामी कलाकार बांधेंगे समां महोत्सव के दौरान काफी संख्या में दर्शकों के उमड़ने की संभावना बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के ऐतिहासिक किला मैदान में विश्वामित्र महोत्सव आज यानी शनिवार को आयोजित होगी। यह कार्यक्रम अपराह्न 03 से रात के लगभग 10 बजे तक चलेगा। इसके लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। महर्षि विश्वामित्र की तपोस्थल और प्रभु श्रीराम की शिक्षास्थली पर इस भव्य महोत्सव को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन दिन-रात एक किए हुए है। बाहर से आए पंडाल निर्माताओं ने किला मैदान के बीचों-बीच उजले व पीले रंग की मैचिंग वाले भव्य पंडाल का निर्माण किया है। जिसमें तकरीबन पांच सौ लोगों के बैठने की क्षमता रहेगी। वहीं मुख्य प्रवेश द्वार को भी सजाया गया है। साथ ही महर्षि विश्वामित्र और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.