आज विवि में निपटाए जाएंगे लंबित काम
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 24 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू में शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी की छुट्टी में सारे लंबित काम किये जाएंगे। विवि प्रशासन ने गुरुवार को इस बारे में आदेश जारी किया है। विवि प्रशासन ने परीक्षा विभाग, लॉ सेक्शन, रजिस्ट्रार कार्यालय, उप कुलसचिव कार्यालय और वित्त पदाधिकारी के कार्यालय को खोलने का निर्देश दिया है। छुट्टी के दिन लंबित डिग्री से लेकर लंबित फाइल तक निपटाये जाएंगे। कोर्ट केस जो भी लंबित हैं, उनकी फाइल को पूरा किया जाएगा। इसके अलावा बजट तैयार करने के काम भी किये जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.