जामताड़ा, मार्च 14 -- आज विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित जामताड़ा, प्रतिनिधि।33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेन्द्र जामताड़ा से निकलने वाले 11 केवी टाउन 01 फीडर में रविवार को सुबह 09 बजे से दोपहर 03 बजे तक केबलिंग का कार्य होने के कारण उक्त फीडर में विद्युत आपूर्ति हेतु बंद रहेगी। इसके लिए विद्युत आपूर्ति प्रशाखा (शहरी) के कनीय विद्युत अभियंता ने सूचना जारी करते हुए असुविधा के लिए खेद जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...