पटना, जुलाई 22 -- प्रस्तावित उच्च शिक्षा विधेयक 2026 के तहत पटना विवि अधिनियम 1976 में संशोधन के सरकार के निर्णय के खिलाफ पटना विवि के शिक्षक-कर्मचारी दूसरे दिन भी सामूहिक अवकाश पर रहे। हजारों शिक्षकों और कर्मचारियों और छात्रों ने विवि मुख्यालय में दूसरे दिन भी धरना दिया। वहीं आम सभा में गुरुवार को पटना विवि मुख्यालय से लोकभवन तक मार्च निकालने का निर्णय लिया। पटना विवि शिक्षक संघ, कर्मचारी संघ और कॉलेज कर्मचारी संघ ने इसकी घोषणा की। मार्च सुबह 11 बजे बजे पटना विवि मुख्यालय से निकाला जाएगा। पैदल मार्च को सफल बनाने के लिए विवि के पूर्ववर्ती छात्रों, सेवानिवृत्त शिक्षकों, सेवानिवृत्त पदाधिकारियों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों से भी भाग लेने का आह्वान किया गया। धरना-प्रदर्शन को पीयू शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. शिवसागर प्रसाद, डॉ. विभाष रंजन, कर्म...