नई दिल्ली, मार्च 27 -- रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) आज (27 मार्च) अपनी अपडेटेड गुरिल्ला 450 (Guerrilla 450) मोटरसाइकिल लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने इस लॉन्च से पहले इस न्यू गुरिल्ला 450 की झलक दिखा चुकी है। 2024 में पहली बार लॉन्च हुई यह इस नेकेड रोडस्टर का पहला अपडेट होगा। रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 पर बेस्ड, गुरिल्ला में मौजूदा मॉडल की तुलना में कुछ छोटे कॉस्मेटिक, फीचर और मैकेनिकल अपग्रेड देखने की उम्मीद है। आइए जानते हैं कि 2026 गुरिल्ला 450 में क्या खास मिल सकता है। यह ज्यादा खास मकसद के लिए बनी हिमालयन 450 पर बेस्ड है, लेकिन गुरिल्ला को एक ज्यादा "मजेदार-टू-राइड" मोटरसाइकिल के तौर पर पेश किया गया था। हालांकि, इसमें अपनी कुछ कमियां भी थीं, जिन्हें रॉयल एनफील्ड आने वाले अपडेट में ठीक करने की कोशिश करेगी। शुरुआत के लिए, पीछे का सस्पेंशन ...