मैनपुरी, अगस्त 21 -- भोगांव। तहसील लेखपाल संघ ने प्रदेश के लेखपालों पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन द्वारा की जा रही अनुचित ट्रैप कार्रवाई के विरोध में एसडीएम मिथिलेश कुमार त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा। संघ के अध्यक्ष प्रदीप गोयल एवं मंत्री मुनेश यादव के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में लेखपालों ने गहरा आक्रोश और असुरक्षा व्यक्त की है। कहा कि लेखपाल ग्रामीण क्षेत्रों में कठिन परिस्थितियों के बीच शासन की योजनाओं और राजस्व कार्यों का निर्वहन करते हैं। ऐसे में निर्दोष कर्मचारियों के विरुद्ध गलत या सुनियोजित तरीके से की जाने वाली ट्रैप कार्रवाई से उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा और पारिवारिक जीवन पर गंभीर असर पड़ता है। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: एसीओ की कार्रवाई से लेखपालों में नाराजगी, सौंपा ज्ञापन लेखपालों ने अयोध्या की तहसील सोहावल का उदाहरण देते हुए कहा...