आज लेक एवेन्यू क्षेत्र में बाधित रहेगी बिजली
रांची, जून 8 -- रांची, वरीय संवाददाता। कांके रोड स्थित लेक एवेन्यू क्षेत्र में मंगलवार को एलटी कवर वायर लगाने और मरम्मत कार्य के कारण छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कार्य न्यू कैपिटल क्षेत्र के अंतर्गत किया जाएगा। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विभाग के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय से पहले अपने जरूरी कार्य निपटा लें और आवश्यक उपकरणों को चार्ज कर लें। उन्होंने बताया कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.