धनबाद, अप्रैल 23 -- धनबाद में गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा। विभाग ने गुरुवार को जिले में कहीं-कहीं उष्ण लहर (हीट वेव) चलने की चेतावनी दी है। ऐसे में दोपहर के समय लोगों का घर से बाहर निकलना परेशानी भरा हो सकता है। हालांकि, शुक्रवार से मौसम का मिजाज बदलने के संकेत मिले हैं। शुक्रवार से आंशिक बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश या गर्जन के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 25 और 26 अप्रैल को धनबाद समेत आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, गर्जन और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। यह भी पढ़ें- लगातार दूसरे दिन हीट वेव, आज से और बढ़ेगा गर्मी का कहर इस दौरान वज्रपात का भी खतरा बना रहेगा।27 और 28 अप्रैल को भी कुछ स्थानों पर बारिश और मेघ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.