आज लड़ाइयां केवल सैनिक नहीं पूरा समाज लड़ता है : राज्यपाल
मोतिहारी, सितम्बर 3 -- मोतिहारी। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने कहा कि आजकल की लड़ाइयां सेना के साथ सिविलियन की एकजुटता से लड़ी जा रही है, इसलिए समाज को जोड़कर ही बेहतर किया जा सकता है। वे बुधवार को शहर के महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में पीपराकोठी कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से आयोजित 'जय जवान, जय किसान व जय विज्ञान' सम्मेलन के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब आधुनिक लड़ाई केवल सैनिक नहीं, बल्कि पूरा समाज मिलकर लड़ता है। सैनिकों को समाज से जोड़कर इनकी सुविधाएं बढ़ाने से इनका मनोबल बढ़ता है। उन्होंने कहा कि जब कोई युवा सैनिक बनता है तो अपनी जान न्योछावर करने को हस्ताक्षर कर देता हैं। इसलिए समाज का भी फर्ज बनता है कि पूर्व सैनिकों का सहयोग करें, ताकि सेवानिवृत्ति के बाद वे जीवन की दूसरी पारी बेहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.