औरैया, अप्रैल 11 -- औरैया, संवाददाता। जिले में समाजसेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल के तहत 12 अप्रैल को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है, जिसके लिए 100 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है। यह शिविर शहर के जालौन रोड स्थित अवस्थी प्लाजा, रंगमहल गेस्ट हाउस के सामने आयोजित होगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान कर मानव सेवा में योगदान देने की अपील की है।शिविर का आयोजन पावन गंगा सेवा संस्थान, कानपुर-औरैया के तत्वावधान में किया जा रहा है। इसमें परशुराम सेवा समिति रजि. औरैया एवं संवेदना ग्रुप सेवा न्याय रजि. औरैया का भी सहयोग रहेगा। आयोजक केके चतुर्वेदी और पंकज अवस्थी का कहना है कि 'रक्तदान महादान' के सं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.