शामली, फरवरी 22 -- शामली। त्वरित, सस्ता और सुलभ न्याय दिलाने के उददेश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शामली द्वारा 22 फरवरी को मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन होगा। प्रभारी सचिव/मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रतिभा ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार यह शिविर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शामली के तत्वावधान में आयोजित होगा। शिविर का आयोजन प्रातः 10ः30 बजे से सिटी ग्रीन शामली में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविर में राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां चिन्हित लाभार्थियों को एक ही छत के नीचे योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्रदान किया जाएगा। आमजन को निःशुल्क विधिक परामर्श, सहायता एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.