नैनीताल, मार्च 2 -- नैनीताल, संवाददाता। आज यानि मंगलवार को पूर्ण चंद्रग्रहण की खगोलीय घटना घटित होगी। चंद्रग्रहण दोपहर 3:20 बजे शुरू होगा और सायं 6:47 बजे चंद्रमा ग्रहण से पूरी तरह मुक्त हो जाएगा। भारत के अधिकांश हिस्सों में यह आंशिक रूप में दिखाई देगा, जबकि जापान, ऑस्ट्रेलिया, फिजी, अलास्का और चीन में पूर्ण चंद्रग्रहण देखा जा सकेगा। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान एवं शोध संस्थान (एरीज) विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. वीरेंद्र यादव के अनुसार भारत में पूर्ण चंद्रग्रहण असम, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश तथा अंडमान-निकोबार में कुछ ही मिनटों के लिए दिखाई देगा। इसके बाद इन क्षेत्रों में भी आंशिक ग्रहण नजर आएगा। उन्होंने बताया कि चंद्रग्रहण के समय भारत में दोपहर होगी, इसलिए देश में चंद्रमा के उदय के बाद ही ग्रहण दिखाई देगा। उत्तर-पूर्वी भारत में चंद्...