जहानाबाद, मार्च 18 -- जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अमेरिका- ईरान युद्ध के बीच उत्पन्न हुए उर्जा संकट के बीच सोलर एनर्जी के प्रति आम जागरूकता बढ़ाने को ले जिला प्रशासन ने नई पहल की है। साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के तत्वावधान में जिले का बिजली विभाग एवं जिला प्रशासन के सहयोग से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत संबंधित उपभोक्ताओं के सम्मान में एक सम्मान समारोह सह सोलर मेला का आयोजन कल किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन यहां गुरुवार को नगर भवन में दोपहर 12 बजे से आयोजित होगा। जिला जन संपर्क अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित करना है। समारोह में उत्कृष्ट उपभोक्ताओं को सम्मानित किया जाएगा तथा वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.