लखीमपुरखीरी, मार्च 6 -- लखनऊ मैलानी रेल प्रखंड पर रेलवे होली त्यौहार पर स्पेशल ट्रेनें चला रही है। रेल प्रखंड पर होली का त्यौहार होने के बाद शुक्रवार से महज दो जोड़ी ट्रेनें चार फेरों के लिए चलेगी। इसमें से किशनगंज लालकुआं होली स्पेशल का लखीमपुर, गोला में स्टाप बढ़ा दिया गया है। होली त्यौहार पर दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चार फेरों के लिए चलेगी। इसमें एक ट्रेन किशनपुर लालकुआं और दूसरी ट्रेन लालकुआं से कोलकाता के लिए चलेगी। इन दोनों ट्रेनों को पांच मार्च से शुरू किया जाएगा। सप्ताह में एक फेरा लगाएगी। किशनगंज-लालकुआं होली स्पेशल ट्रेन संख्या 05741 26 मार्च तक चार फेरों के लिए चलेगी। यह ट्रेन किशनगंज से 8.30 बजे चलकर दूसरे दिन शुक्रवार को 3.40 बजे लालकुआं पहुंचेगी। लालकुआं से किशनगंज के लिए होली स्पेशल 05742 शुक्रवार को छह मार्च से 27 मार्च तक 8...