लखीमपुरखीरी, सितम्बर 4 -- लखीमपुर। बेहजम ब्लाक के रतसिया प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक प्रमोद वर्मा को राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। शिक्षक दिवस के मौके पर शनिवार को लखनऊ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रमोद वर्मा को मुख्यमंत्री राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। इससे शिक्षकों में खुशी है। रतसिया प्राथमिक स्कूल में तैनाती के बाद प्रमोद वर्मा ने इस स्कूल को निजी स्कूलों से भी बेहतर बनाया। हालात यह हैं कि निजी स्कूलों से बच्चों के नाम कटवाकर अभिभावक इस प्राथमिक स्कूल में बच्चों का दाखिला करा रहे हैं। आसपास के करीब बीस गांवों के अभिभावक स्कूलों में नामांकन करा रहे हैं। यह भी पढ़ें- गोरखुपर में सम्मानित होगी शिक्षिका पल्लवी चतुर्वेदी प्रमोद वर्मा को राज्य अध्यापक पुरस्कार मिलने पर शिक्षकों के साथ ही विभाग के ...