सासाराम, मार्च 14 -- सासाराम, नगर संवाददाता। राज्य के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव एक दिन के दौरे पर रविवार को रोहतास आयेंगे। वे सुबह आठ बजे पटना सासाराम के लिए प्रस्थान करेंगे। वे बिहटा, आरा, पीरो, बिक्रमगंज, नोखा होते हुए 11 बजे सासाराम पहुंचेंगे। रास्ते में स्थान-स्थान पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे जीएनएसयू जमुहार में आयोजित किसान मेला के उद्घाटन सामारोह में भाग लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...