रुद्रपुर, जून 28 -- पंतनगर, संवाददाता। उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में फिल्माई गई साइको-थ्रिलर फिल्म 'नव्यचक्र' का प्रीमियर सोमवार शाम रुद्रपुर के वेव सिनेमा में होगा। फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है और ऑनलाइन टिकट बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। फिल्म के प्रचार-प्रसार से जुड़े पवन दुबे ने बताया कि सीमित बजट में बनी यह फिल्म रहस्यमयी मर्डर केस की कहानी पर आधारित है, जिसमें हर मोड़ पर नया सस्पेंस सामने आता है। निर्देशक अमित दीक्षित ने बताया कि पहले इसे वेब सीरीज के रूप में बनाने की योजना थी, लेकिन कहानी की मांग को देखते हुए इसे फीचर फिल्म के रूप में तैयार किया गया। फिल्म में जितेंद्र बोहरा, तुषार कावले, प्रतीक्षा सिंह और जेसिका यादव मुख्य भूमिकाओं में हैं। सह-निर्माता अजीत पडवालकर, लेखक रोहित यादव और प्रोडक्शन हेड कुंज शर्मा सहित पूरी...