अररिया, जून 2 -- अररिया। बुधवार को 33 केवी बथनाहा एवं जोगबनी फीडर सुबह नौ बजे से 12 तक बंद रहेगा। इसका कारण 33 केवी बथनाहा फीडर का रिकंडक्टरिंग का कार्य किया जाना है । फलस्वरुप विद्युत शक्ति उप केंद्र बथनाहा एवं जोगबनी से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडर की विद्युत आपूर्ति उक्त अवधि तक बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत आपूर्ति प्रमंडल फारबिसगंज के कार्यपालक अभियंता राजेश प्रियदर्शी ने दी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि वे अपना दैनिक कार्य समय से कर लें। यह भी पढ़ें- बुधवार को पांच घंटे बिजली रहेगी बाधित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...