नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- कर्क राशि में मंगल और गुरु, सिंह राशि में केतु, सूर्य कन्या राशि में, बुध और शुक्र तुला राशि में। चंद्रमा का प्रवेश धनु राशि में हो रहा है। मूल नक्षत्र के रहेंगे, यह केतु का नक्षत्र होता है। चंद्रमा बृहस्पति के घर में रहेंगे। सताइशा का नक्षत्र है। मूल की शांति कराई जाती है जो बच्चे केतु के नक्षत्र में, मूल में पैदा होते हैं, तो वह शांति जरूर करा लें। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।मेष राशि: भाग्य साथ देगा। परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। प्रेम में थोड़ा सा मध्यम है लेकिन अच्छी स्थिति है। रिसर्च के स्टूडेंट्स वगैरह जो लोग रिसर्च करते हैं, खोज कुछ कर रहे हैं या जो पुलिस में हैं और किसी केस को सॉल्व कर रहे हैं उनके लिए सहायक दिन होगा। बाकी व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी है, पीली वस्तु पास रखना श...