आज रामेश्वर व एलएनटी कॉलेज में पीएम से खेल की बात करेंगे युवा
मुजफ्फरपुर, अगस्त 26 -- मुजफ्फरपुर, वसं। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रामेश्वर सिंह व एलएनटी कॉलेज में गुरुवार को 'खेलो इंडिया संवाद-खेल की बात पीएम के साथ' कार्यक्रम होगा। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम की मेजबानी इन दोनों कॉलेजों को मिली है। जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि खेलो इंडिया युवा संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत 10 से 12.30 बजे तक पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा युवाओं से सीधा संवाद किया जाना है। रामेश्वर कॉलेज सिकंदरपुर व एलएनटी कॉलेज अघोरिया बाजार में यह कार्यक्रम आयोजित होगा। रामेश्वर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. श्यामल किशोर ने बताया कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से युवाओं और खेलप्रेमियों से संवाद करेंगे। यह भी पढ़ें- फिट युवा ही सशक्त राष्ट्र की आध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.