मुजफ्फरपुर, मार्च 26 -- मुजफ्फरपुर, वसं। रामनवमी पर्व पर शुक्रवार को शहरी क्षेत्र में निकलने वाले जुलूस को लेकर बिजली विभाग ने सुरक्षा व सावधानी के लिहाज से अलर्ट जारी किया है। शहरी क्षेत्र-1 के कार्यपालक अभियंता विजय कुमार ने बताया कि तय रूटों पर जुलूस के दौरान निर्धारित समय पर फीडरों से बिजली की आपूर्ति बंद रखी जाएगी। जुलूस के गुजरने के बाद आपूर्ति बहाल हो जाएगी। सुरक्षा और सावधानी के लिहाज से 38 स्थानों में से 8 अतिसंवेदनशील क्षेत्र माने गए हैं। पूरे शहर में जुलूस में लगभग 40 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। सभी एसडीओ, जेई व संबंधित कर्मियों को आदेश जारी कर अलर्ट कर दिया गया है। रामनवमी जुलूस मार्ग इस प्रकार तय किए गए हैं-नंदनी विवाह भवन, कोल्हुआ बैरिया, बैरिया गोलंबर, लक्ष्मी चौक, ब्रह्मपुरा, महेश बाबू चौक, मेहदी हसन चौक, कम्पन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.