अररिया, जून 10 -- रानीगंज, एक संवाददाता गुरूवार को 33केवी काला बलुआ फीडर में आइसोलेटर लगाने एवं अन्य मेंटेनेंस का कार्य किया जाना है । इस कारण विद्युत शक्ति उपकेंद्र काला बलुआ से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों में सुबह 10 बजे से लेकर शाम चार चार बजे तक विद्युत आपूर्ति छह घंटे के लिए बाधित रहेगी। यह जानकारी रानीगंज के सहायक विद्युत अभियंता निशांत कुमार ने दी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि वे अपने दैनिक कार्य को समय पर पूरा कर लें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...