नई दिल्ली, जून 7 -- इजरायल द्वारा दक्षिणी बेरूत के हिजबुल्लाह गढ़ दाहियेह पर किए गए हमले के कुछ घंटों बाद ईरान ने इजरायल को कड़ी चेतावनी दी है। ईरानी संसदीय राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के प्रवक्ता इब्राहिम रेजाई ने कहा कि 'जायोनी शासन' को जल्द ही निर्णायक और दर्दनाक परिणाम भुगतने पड़ेंगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इब्राहिम रेजाई ने लिखा कि हम दाहियेह पर जायोनी शासन द्वारा किए गए हमले का निर्णायक और करारा जवाब देंगे। इन हिंसक कुत्तों को सबक सिखाना होगा। आज रात कब्जे वाले इलाकों के ऊपर आसमान को देखिए। बता दें कि यह चेतावनी इजरायल-हिजबुल्लाह के बीच पहले से चले आ रहे नाजुक युद्धविराम को और अधिक तनावपूर्ण बनाने वाली है। लेबनान में फिर से पूर्ण पैमाने पर लड़ाई छिड़ने की आशंकाएं बढ़ गई हैं।इजरायल का हमला रॉयटर्स के अनुसार, उत्तरी इजरायल पर रॉकेट...