मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 24 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। क्रिसमस को लेकर शहर के प्रमुख चर्चों में तैयारी जोरों पर है। रंगीन रोशनी से पूरे परिसर को सजाया जा रहा है। लेनिन चौक स्थित संत फ्रांसिस असीसी चर्च में बुधवार की आधी रात प्रभु यीशु जन्म लेंगे और उसके बाद ईसाई समाज के लोग केक काटकर प्रभु का जन्मोत्सव मनाएंगे। फादर विकास विजय ने बताया कि बुधवार रात 11:30 बजे से कैरोल गायन और जागरण का मिस्सा होगा। रात 12 बजे प्रभु यीशु के जन्म लेते ही उत्सव शुरू हो जाएगा। घंटा बजने लगेगा। बताया कि 25 दिसंबर की सुबह 7.30 बजे ख्रीस्त जयंती का मिस्सा होगा। उसके बाद पूरे दिन लोग प्रभु का दर्शन करेंगे और कैंडल जलाएंगे। इधर जैक्सन मेमोरियल मेथोडिस्ट चर्च गोशाला में चर्च अपना 99वां वर्ष पूरा करेगा इसको लेकर भव्य तैयारी की गई है। पास्टर अनुग्रह जॉय ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.