पीलीभीत, मई 8 -- बरखेड़ा। शाहजहांपुर रेलखंड पर समपार संख्या (रेलवे क्रॉसिंग) कस्बा बरखेड़ा में दौलतपुर रोड स्थित 03/सी किलोमीटर 18/16-17 पर ट्रैक मरम्मत कार्य को लेकर आठ मई को रात दस बजे से बंद किया जाएगा। जो नौ मई को सुबह चार बजे तक चलेगा। बीसलपुर डिवीजन के सीनियर सेक्शन इंजीनियर रामानंद सिंह ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रैक मरम्मत कार्य कराया जाएगा। हल्के वाहनों के आवागमन को लेकर वैकिल्पक व्यवस्था कर दी गई है। क्रांसिंग पर बंद के बाद हल्के वाहन चालक एलएच संख्या 27 और 31 से आवागमन कर सकते हैं। इस संबंध में सहायक मंडल इंजीनियर पीलीभीत, बरखेड़ा थाना प्रभारी, स्टेशन मास्टर पीलीभीत और भोपतपुर आदि को जानकारी दी गई है। यह भी पढ़ें- आज रात आठ घंटे बंद रहेगी रामदयालु गुमटी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.